संत रविदास की 650वीं जयंती पर बक्सर में निकली भव्य कलश यात्रा, महादलित टोलों तक पहुंचेगा संदेश

Updated:
विज्ञापन

बक्सर में संत रविदास की 650वीं जयंती पर डीएम ने कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने संत रविदास के विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

विज्ञापन

Buxar News : संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बक्सर में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. डीएम साहिला ने समाहरणालय परिसर से कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह यात्रा जिले के अलग-अलग प्रखंडों के महादलित टोलों में पहुंचेगी और संत रविदास के विचारों एवं उनके संदेश को लोगों तक पहुंचायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

समानता और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं संत रविदास

इस अवसर पर डीएम साहिला ने संत रविदास जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं. संत रविदास ने मानवता, समानता, सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया. उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ सामाजिक एकता को और मजबूत किया जा सकता है.

नई पीढ़ी तक पहुंचाना होगा संत रविदास का संदेश

डीएम ने कहा कि संत रविदास के विचारों और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है. उनके जीवन और संदेश से समाज को समानता, भाईचारे और मानवता की सीख मिलती है. ऐसे आयोजनों के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.

हर गुरुवार लगेगा गुरु संत रविदास विकास शिविर

डीएम ने बताया कि जिले के सभी अनुसूचित जाति टोलों में गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया जायेगा. यह शिविर 27 अगस्त से 15 फरवरी तक प्रत्येक गुरुवार आयोजित होगा. शिविर में विकास मित्रों की ओर से सरकार की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी लोगों को दी जायेगी.

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

कलश यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक नारायण वत्स समेत जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक कर्मी मौजूद रहे. अधिकारियों ने संत रविदास के विचारों को समाज में आगे बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने पर जोर दिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन