बक्सर में सनातन गौरव सम्मेलन को लेकर तेज हुआ जनसंपर्क अभियान, गांव-गांव पहुंच रहा आमंत्रण

Updated:
विज्ञापन

फोटो- जन संपर्क अभियान चलाते लोग | Prabhat Khabar Network

बक्सर के किला मैदान में 13 सितंबर को आयोजित होने वाले सनातन गौरव सम्मेलन के लिए जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने का आमंत्रण दिया गया।

विज्ञापन

Buxar News : आगामी 13 सितंबर 2026 को बक्सर के किला मैदान स्थित रामलीला मंच पर आयोजित होने वाले सनातन गौरव सम्मेलन को लेकर जनसंपर्क और आमंत्रण अभियान तेज हो गया है. शनिवार को टीम विश्वामित्र सेना के सदस्यों ने सिमरी प्रखंड के कई गांवों में घर-घर जाकर लोगों को सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

गांव-गांव पहुंचकर लोगों को दिया आमंत्रण

अभियान के तहत नियाज़ीपुर, सहीयार, बड़का राजपुर, आशा पड़री, मानिकपुर, केशवपुर, अकौना और बड़का गांव समेत कई स्थानों पर जनसंपर्क किया गया. इस दौरान स्थानीय लोगों और सनातन प्रेमियों को जन आमंत्रण पत्र देकर सम्मेलन में शामिल होने की अपील की गयी.

सनातन संस्कृति और स्वाभिमान का संदेश देने का दावा

टीम विश्वामित्र सेना के सदस्यों ने कहा कि यह अभियान केवल आमंत्रण पत्र बांटने तक सीमित नहीं है. इसके माध्यम से सनातन संस्कृति, संस्कार और स्वाभिमान के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क किया जा रहा है.

सामाजिक एकजुटता पर रहेगा जोर

आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन के माध्यम से सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ सामाजिक एकजुटता और बक्सर की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने का संदेश दिया जायेगा. इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है.

13 सितंबर को किला मैदान पहुंचने की अपील

टीम विश्वामित्र सेना ने सभी सनातन प्रेमियों से आगामी 13 सितंबर 2026 को बक्सर के किला मैदान स्थित रामलीला मंच पहुंचने की अपील की. आयोजकों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सम्मेलन को भव्य और सफल बनाने का आह्वान किया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन