राजपुर जनता दरबार में राजद नेत्री श्वेता पाठक का हंगामा, पुलिस ने थाने ले जाकर की पूछताछ
फोटो :- हंगामा के बाद बाहर खड़े लोग | Prabhat Khabar Network
राजपुर में जनता दरबार के दौरान राजद नेत्री श्वेता पाठक ने जमकर हंगामा किया। सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।
प्रखंड सह अंचल सभा कक्ष में अंचलाधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार के दौरान शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब राष्ट्रीय जनता दल की नेत्री श्वेता पाठक ने किसी बात को लेकर अचानक हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे के कारण जनता दरबार की सुनवाई प्रभावित हुई.
आवेदन पर तय तारीख से आने के सुझाव पर उग्र हुईं नेत्री
सरकार के निर्देश पर आयोजित जनता दरबार में विभिन्न गांवों से आये मामलों की सुनवाई की जा रही थी. इसी दौरान राजद नेत्री श्वेता पाठक कुछ अन्य महिलाओं के साथ अपना आवेदन लेकर पहुंचीं. सीओ द्वारा आवेदन देखने के बाद उन्हें अंचल कार्यालय से एक तय तारीख पर आने का सुझाव दिया गया. इसी बात पर नेत्री उग्र हो गयीं और सभा कक्ष में ही हंगामा करने लगीं.
हंगामे से जनता दरबार की सुनवाई हुई बाधित
जनता दरबार में हंगामा होने से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. इस दौरान सुनवाई की प्रक्रिया भी बाधित हुई. घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गयी.
महिला पुलिसकर्मियों की मदद से नेत्री को थाने ले गयी पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. महिला पुलिसकर्मियों के सहयोग से राजद नेत्री को नियंत्रित किया गया और उन्हें राजपुर थाने ले जाया गया. थाने में घंटों बैठाने के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई और पूछताछ की गयी. इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया.
सीओ ने कहा, सरकारी कार्य हुआ प्रभावित
मामले की पुष्टि करते हुए सीओ डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जनता दरबार में कानूनी सुनवाई के दौरान व्यवधान उत्पन्न होने से सरकारी कार्य प्रभावित हुआ. घटना के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है.
ALSO READ: एक हफ्ते बाद शांत हुई गंगा जी, जलस्तर में मामूली गिरावट से बक्सर में बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए