फाइल-30- नगर पंचायत चौसा के नए कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार ने पदभार संभाला

Updated:
विज्ञापन

नगर पंचायत चौसा के नए कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार

विज्ञापन

4 जुलाई- फोटो-28- नए कार्यपालक पदाधिकारी का स्वागत करते चेयरमैन व अन्य चौसा. नगर पंचायत चौसा के नये कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार ने पदभार ग्रहण किया. गुरूवार को को पदभार ग्रहण करने के बाद नये कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार ने कहा कि ऐतिहासिक और पौराणिक स्थली के रूप में प्रसिद्ध चौसा को स्वच्छ, सुंदर और भयमुक्त बनाने के साथ-साथ विकास की किरण को हर मोहल्ला एवं टोला में पहुंचाना मेरी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, वार्ड पार्षदों, पार्षद प्रतिनिधियों तथा नगर के गणमान्य लोगों के सहयोग से नगर क्षेत्र के विकास पर चर्चा की जायेगी ताकि नगर क्षेत्र का विकास हो सके. इससे पहले चेयरमैन किरण देवी के नेतृत्व में कार्यालय में चौसा नगर के ईओ रहे आमिर सुहैल का विदाई समारोह आयोजित किया गया. मौजूद सभी प्रतिनिधियों के द्वारा पुराने ईओ को विदा और नये ईओ का स्वागत किया गया. दौरान मुख्य पार्षद किरण देवी और पूर्व जिप सदस्य डॉ मनोज कुमार यादव के अलावे उप चेयरमैन प्रतिनिधि विकास राज, अशोक सिंह, शैलेश सिंह, चंदन चौधरी, महेंद्र पांड़ेय, काजू मिश्रा, अनु कुमारी, रिजवान खान आदि प्रतिनिधियों व कर्मियों के द्वारा पुष्प गुच्छ सौंपकर स्वागत किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन