नम आंखों से मां शारदे को दी गयी विदाई

Published by : AMLESH PRASAD Updated At : 27 Jan 2026 10:35 PM

विज्ञापन

सिमरी प्रखंड के विभिन्न गांवों में मां शारदे की पूजा अर्चना धूमधाम से सम्पन्न हो गया.

विज्ञापन

सिमरी. सिमरी प्रखंड के विभिन्न गांवों में मां शारदे की पूजा अर्चना धूमधाम से सम्पन्न हो गया. प्रखंड क्षेत्र के कई निजी व सरकारी विद्यालयों में भी मां सरस्वती की पूजा श्रद्धापूर्वक किया गया. विभिन्न गांवों में स्थापित प्रतिमा के विसर्जन का सिलसिला सोमवार की सुबह से हीं प्रारंभ हो गई, जो देर शाम तक जारी रहा. विसर्जन शोभा यात्रा में भारी संख्या मे भक्त भक्ति गीतों के धून पर थिरकते नजर आये. परंपरा के मुताबिक महिलाओं ने मां शारदे को नम आंखों से खोईंछा भर कर पूजा अर्चना कर विदाई दी. प्रतिमा का विसर्जन हनुमान घाट, कोयलावीर बाबा घाट, बयासी गंगा घाट सहित अन्य जलाशयों में किया गया. विसर्जन जुलूस के दौरान युवाओं का उत्साह चरम पर था. ट्रैक्टर, ठेला व पिकअप के सहारे मां शारदे के प्रतिमा को लेकर भक्त विसर्जन स्थल तक पहुंचे. विसर्जन जुलूस के दौरान युवाओं के द्वारा गगनभेदी जयकारे लगाए जा रहे थे. सरस्वती पूजा के दौरान भक्तों के बीच काफी उत्साह देखा गया.काजीपुर, सिंघनपुरा, दुबौली, गंगौली, डुमरी सहित सभी गांवों में धूमधाम से मां शारदे की प्रतिमा स्थापित किया गया था, जिसका विसर्जन पूजा समितियों द्वारा जलाशयों में किया गया. पूजा समिति के सदस्यों द्वारा प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट चार्ट व मानकों के अनुरूप किया गया. विसर्जन जुलूस के दौरान स्थानीय पुलिस अलर्ट मोड में दिखी. सभी संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी.

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन