बक्सर में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चल रही थी शराब पार्टी, पुलिस रेड में देशी कट्टा और कारतूस बरामद, 3 गिरफ्तार

Author Sujeet Kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में जानकारी देते एएसपी पोलस्त कुमार व थानाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

डुमरांव में पुलिस ने एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में अवैध शराब और हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. छापेमारी के दौरान तीन युवकों को रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है. दुकान से देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और शराब भी बरामद हुई है.

विज्ञापन

Dumraon Mobile Shop Liquor Raid : बक्सर जिले के डुमरांव में पुलिस ने अवैध शराब और हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान दुकान से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और शराब बरामद हुई. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Buxar News : गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के एक मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर में कुछ लोग शराब पार्टी कर रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार भी मौजूद है. सूचना के बाद एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर एएसपी पोलस्त कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई.

शराब पीते मिले तीन युवक

पुलिस टीम ने राहुल मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर में दबिश दी तो दुकान के अंदर तीन युवक शराब पीते मिले. पुलिस को देखकर एक युवक हथियार छिपाकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया. इसके बाद तीनों को हिरासत में लेकर दुकान की तलाशी ली गई.

कट्टा, कारतूस और शराब बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस ने दुकान से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और करीब 75 मिलीलीटर शराब बरामद की. मेडिकल जांच में तीनों द्वारा शराब सेवन की पुष्टि हुई. पूछताछ में आरोपी वशिष्ठ जी तिवारी ने बरामद हथियार और कारतूस अपना होना स्वीकार किया.

तीनों पर केस दर्ज, आपराधिक रिकॉर्ड की जांच

पुलिस ने डुमरांव थाना कांड संख्या 181/26 दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों प्रकाश कुमार मिश्रा, वशिष्ठ जी तिवारी और राहुल कुमार उर्फ दशरथ कुमार को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया है. साथ ही तीनों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है.

सप्ताहभर में दूसरी बड़ी कार्रवाई

एएसपी पोलस्त कुमार ने बताया कि जिले में अवैध शराब, हथियार और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने आम लोगों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की. उल्लेखनीय है कि सप्ताहभर के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है. इससे पहले संतोषी सिनेमा परिसर में चल रहे अवैध जुआ अड्डे पर छापेमारी कर 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन