चंदा से 192 बोतल शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
चंदा से 192 बोतल शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

चक्की थाना के पुलिस द्वारा शनिवार को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया

विज्ञापन

चक्की. चक्की थाना के पुलिस द्वारा शनिवार को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. चक्की थाना प्रभारी संजय पासवान ने बताया कि कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अरक गांव का रहने वाला अवधेश कुमार चौधरी, पिता रमेश चौधरी के रूप में पहचान किया गया हैं. तस्कर को चार कार्टून 192 पीस एट पीएम अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया हैं. वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि इसके पहले भी चक्की थाना में इनके खिलाफ शराब तस्करी करने के संबंध में दो केस दर्ज हैं. उन्होंने ने बताया कि कल रात में करीब 8:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि एक शराब तस्कर शराब लेकर माथे पर उजले रंग के बोर में पैदल अरक से चंदा खेत के रास्ते आ रहा था. सुचना मिलते ही पुलिस ने तस्कर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. तस्कर शनिवार की रात करीब 8:30 बजे खेत के रास्ते सर पर बोरी लेकर आ रहा था. पुलिस को देखते ही तस्कर भागने का प्रयास किया हालांकि पुलिस ने उसे दबोच लिया. बोरी को खोलकर जांच किया गया तो उसमें भारी मात्रा में एट पीएम 180 एमएल का अंग्रेजी शराब पाया गया. मौके से पुलिस के द्वारा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. तस्कर को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया. चक्की थाना प्रभारी ने बताया कि शराब तस्करों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा. आगे भी शराब तस्कर के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन