पहली सोमवारी को लाखों श्रद्धालु करेंगे बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ का जलाभिषेक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jul 2024 9:57 PM
श्रावण मास के पहली सोमवारी को लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ का जलाभिषेक करेंगे
ब्रह्मपुर. श्रावण मास के पहली सोमवारी को लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ का जलाभिषेक करेंगे. जलाभिषेक करने को लेकर रविवार से ही यहां भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. जानकारी के अनुसार पहली सोमवारी मंदिर पूजा समिति के द्वारा मनाया जाता है. सोमवार को विशेष रूप से मंदिर पूजा समिति के सदस्यों द्वारा बेहतरीन व्यवस्था किया जाता है. रविवार शाम से ही श्रद्धालुओं के द्वारा हर हर महादेव तथा बोल बम के जयघोष से इलाका गूंज रहा है. श्रद्धालु बक्सर के रामरेखा घाट से 35 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर पहुंचेंगे और बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ का जलाभिषेक करेंगे.श्रद्धालुओं को परेशानी न हो. इसे लेकर सोमवार को भी समाजसेवियों द्वारा जगह जगह श्रद्धालुओं की सेवा के लिए स्टॉल लगाया जाता है. जिसमें समाजसेवियों द्वारा चाय, गरम पानी, शरबत की व्यवस्था की जायेगी. स्थानीय प्रशासन द्वारा जगह-जगह बैरिकेडिंग कर छोटे बड़े गाड़ियों का प्रवेश वर्जित कर दिया जायेगा. जिससे श्रद्धालुओं को आने जाने में कोई असुविधा ना हो सके. श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर के पास धर्मशाला में व्यवस्था किया गया है. जिसमें रात में श्रद्धालु आसानी से ठहर सके. जिसमें गोलू राजा एवं अन्य कलाकार शामिल होंगे. इसे लेकर सोमवार को भी समाजसेवियों द्वारा जगह जगह श्रद्धालुओं की सेवा के लिए स्टॉल लगाया जाता है. थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने बताया कि सोमवार को बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए करीब 200 पुलिस तैनात किए गए हैं.वही जगह जगह नगर पंचायत के द्वारा शौचालय की व्यवस्था किया गया है और सोमवार की शाम पंडा समाज के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है. जिसमें गोलू राजा एवं अन्य कलाकार शामिल होंगे. थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने बताया कि सोमवार को बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए करीब 200 पुलिस तैनात किए गए हैं. जिसमें शाम को रुद्राभिषेक के साथ-साथ मंदिर में भोले नाथ का श्रृंगार किया जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










