ePaper

जयमाल व फेबरिक व्यवसायी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Updated at : 01 Apr 2024 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
जयमाल व फेबरिक व्यवसायी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नीय थाना क्षेत्र के बाइपास रोड में सोमवार को एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर और दाहिने हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

डुमरांव. स्थानीय थाना क्षेत्र के बाइपास रोड में सोमवार को एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर और दाहिने हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली. फांसी लगाने का कारण आर्थिक तंगी बताया जाता है. बताया जाता है कि उसने किसी से बड़ी राशि कर्ज लिया था. पैसा चुकता न कर सकने के कारण उसने अपने जीवन की इहलीला समाप्त कर ली. मृतक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र स्थित बंधन पटवा रोड से जुड़े गली कपिल मुनि द्वार निवासी स्व. बृज बिहारी प्रजापति के सबसे बड़े पुत्र संतोष कुमार प्रजापति के रूप में की गयी है. मृतक जयमाल और फेबरिक का व्यवसाय करता था. उसकी मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक को एक पुत्र और एक पुत्री है. वहीं इस घटना के बाद मृतक की पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल है. बता दें कि बहुत पहले बंधन पटवा रोड स्थित मृतक के गोदाम में लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे अर्ध्य के अहले सुबह आग लगने से बहुत नुकसान हुआ था. मृतक बिजली आफिस के समीप किराया के मकान में रहता था. मृतक छठ, दहशरा में पंडाल निर्माण करता था, जो आकर्षण का केंद्र रहता था.. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया. मामले की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन