ePaper

फाइल- 17- चौसा चेक पोस्ट पर 10.260 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 26 May 2024 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
फाइल- 17- चौसा चेक पोस्ट पर 10.260 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

चौसा चेक पोस्ट पर 10.260 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

26 मई- फोटो- 13- शराब के साथ गिरफ्तार युवक चौसा. उत्पाद पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान चौसा चेक पोस्ट पर एक तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. उत्पाद विभाग के चौसा चेकपोस्ट प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को चौसा चेकपोस्ट पर यूपी से आनेवाले हरेक लोगों व वाहनों की सघन जांच तैनात पुलिस बलों के द्वारा की जा रही थी. इसी बीच यूपी की ओर से आ रहे एक व्यक्ति को पुलिस बलों ने रूकवाया और जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 180 एमएल का 57 पीस कुल अंग्रेजी शराब 10.260 लीटर बरामद हुआ. पुलिस बलों ने शराब को जब्त करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. शराब के साथ गिरफ्तार किए गया युवक सर्वेश कुमार ग्राम – ब्रह्मपुर, थाना – ब्रह्मपुर , जिला – बक्सर का रहने वाला है. जिसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया. उक्त चेकपोस्ट पर शराब के विरूद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन