कृषि व विज्ञान में स्नातक परीक्षा पास व्यक्ति अब खोल सकते हैं बीज व खाद की दुकान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Oct 2024 9:54 PM

विज्ञापन

संयुक्त कृषि भवन के परिसर में शुक्रवार को देशी कार्यकम का वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया गया

विज्ञापन

बक्सर. संयुक्त कृषि भवन के परिसर में शुक्रवार को देशी कार्यकम का वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया गया. जिला कृषि पदाधिकारी अविनाश शंकर ने कहा कि विभाग द्वारा अब आगामी दिनों में देशी डिप्लोमाधारी व कृषि तथा विज्ञान में स्नातक व्यक्ति ही उर्वरक, कीटनाशक व बीज का दुकान खोल सकेंगे. वर्तमान व्यवस्था में स्थानीय अप्रशिक्षित डीलर किसानों को गलत तरीके से कीटनाशक, तृणनाशक, फंगीनाशक का फसलों में व्यवहार कराकर फसल को बर्बाद कर देते हैं. डीलरों के लिए कृषि विस्तार सेवाओं में एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम, जिसको संक्षिप्त रूप में देशी नाम दिया गया है. पाठ्यक्रम की रुपरेखा, भारत सरकार की संस्था मैनेज, हैदराबाद द्वारा तैयार की गयी है. जिसे देश के सभी राज्यों में संचालित किया जाना है.इस पाठ्यक्रम में बीज, उर्वरक व कीटनाशक संबंधी सभी आधारभूत जानकारी समाहित है. जिसे इनपुट डीलरों के बीच साप्ताहिक पढाई करायी जायेगी. प्रति वर्ष 40 इनपुट डीलरों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित है. शुल्क निर्धारण देशी पाठ्यकम हेतु बीस हजार रुपये शुल्क निर्धारित है. जिसे दो मोड यथा कृषि विभाग द्वारा निबंधित डीलर तथा स्वतंत्र व्यवसायी में वर्गीकृत किया है. निबंधित डीलर को दस हजार तथा अनिबंधित लोगों को बीस हजार शुल्क डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जमा कराने होंगे. बामेती पटना के उप निदेशक विनोद साहू, फैसीलीटेटर रामगोपाल पाण्डेय, उप परियोजना निदेशक बेबी कुमारी, रघुकुल तिलक विकास कुमार राय, सत्येन्द्र राम के देख रेख में परीक्षा शांति रूप से संपन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन