फाइल- 7- विदाई समारोह का हुआ आयोजनसम्मान के साथ विदा हुए सेवानिवृत्त एसआई
विदाई समारोह का हुआ आयोजन
1 सितंबर- फोटो-8- एसआई का स्वागत करते पुलिस पदाधिकारी राजपुर :- थाना परिसर में रविवार को थाना पर कार्यरत एसआई रामाशीष सिंह के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह किया गया. समारोह की अध्यक्षता थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने की.लोगों ने इन्हें फूल माला, शाल एवं बुके देकर सम्मानित किया. थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने संबोधित कर कहा कि 41 वर्ष तक के सफर में इन्हें कोई दण्डनात्मक कार्रवाई नहीं कि गयी है.हमेशा कर्तव्य का पालन करते हुए अपने कार्य का सही तरीके से निर्वहन किया.भविष्य में अपना मार्गदर्शन देकर अन्य लोगों को आगे बढ़ने में सहयोग करेंगे.सहयोग की भावना से इन्होंने सभी को प्रेरित किया है.क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग में काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है. उनकी कार्यशैली से लोग काफी प्रभावित हुए है.आपसी विवाद एवं कई गंभीर मामले को इन्होंने बहुत ही सहज तरीके से हल करने का काम किया जो काफी प्रेरणा लेने का कार्य है.अपनी उपलब्धि से यह जनमानस के बीच काफी लोकप्रिय रहे. बहुत ही कम कार्यकाल में इन्होंने इस क्षेत्र के लिए अच्छा काम किया. इस मौके पर एसआई उमाशंकर सिंह, वशिष्ठ नारायण यादव,अनीशा भारती,रामईश्वर कुमार,अपर थाना अध्यक्ष रौशन अली, अतुल कुमार सिंह,प्रवीण कुमार दूबे,अक्षय कुमार,भगवान लाल राय,सुनील कुमार साह के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए