बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए डुमरांव में माले का राहत संग्रह अभियान, 15 सितंबर तक जुटायी जाएगी सहायता

Updated:
विज्ञापन

भाकपा-माले राहत संग्रह अभियान चलाते | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नेपाल त्रासदी और बिहार बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भाकपा-माले ने 15 सितंबर तक राहत संग्रह अभियान शुरू किया है। आम लोगों से सहयोग की अपील की गई है।

विज्ञापन

डुमरांव बाजार में शनिवार को भाकपा-माले की नगर कमिटी की ओर से नेपाल त्रासदी और बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत संग्रह अभियान चलाया गया. देशव्यापी अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाजार में दुकानदारों और आम लोगों से सहयोग राशि एकत्र की.

विज्ञापन

पार्टी के कई नेता अभियान में रहे शामिल

अभियान में भाकपा-माले के जिला सचिव नवीन कुमार, डुमरांव सचिव कृष्णा राम, खेत मजदूर सभा के जिला नेता कन्हैया पासवान, सफाईकर्मी संघ के सचिव शंकर तिवारी, इंसाफ मंच के नेता जाबिर कुरैशी और माले के युवा नेता सर्वेश कुमार पाण्डेय प्रमुख रूप से शामिल रहे.

नेपाल त्रासदी से हजारों परिवार प्रभावित

माले नेताओं ने कहा कि नेपाल में आयी भयावह त्रासदी के करीब दो सप्ताह बाद भी बचाव कार्य जारी है. बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं और हजारों परिवार प्रभावित हैं. बिहार के भी कई लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं. पार्टी की केंद्रीय कमिटी ने नेपाल त्रासदी से पीड़ित लोगों के लिए राहत संग्रह का आह्वान किया है.

भाकपा-माले राहत संग्रह अभियान चलाते | Prabhat Khabar Network
भाकपा-माले राहत संग्रह अभियान चलाते | Prabhat Khabar Network

बिहार में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित

कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार के कई जिलों में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं. बड़ी संख्या में सड़कें और ग्रामीण मार्ग पानी में डूबे हैं तथा कई जगहों पर तटबंधों और सड़कों को नुकसान पहुंचा है. बाढ़ से घिरे परिवार तटबंधों और अन्य ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं.

फसल और मवेशियों के चारे का भी संकट

माले नेताओं के अनुसार, प्रभावित परिवारों के सामने भोजन के साथ-साथ मवेशियों के लिए चारा जुटाने की भी गंभीर समस्या है. कई लाख एकड़ में लगी धान, मक्का समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है.

राहत, मुआवजा और आवास की मांग

माले नेताओं ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को तत्काल पर्याप्त राहत, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जाना चाहिए. फसल क्षति का उचित मुआवजा, बाढ़ में मृत लोगों के आश्रितों को मुआवजा तथा जिन परिवारों के घर गिर गये हैं, उन्हें आवास उपलब्ध कराने की मांग को लेकर पार्टी की ओर से विभिन्न प्रखंडों में प्रदर्शन भी किया गया है.

भाकपा-माले राहत संग्रह अभियान चलाते | Prabhat Khabar Network
भाकपा-माले राहत संग्रह अभियान चलाते | Prabhat Khabar Network

सरकारी राहत कार्य पर्याप्त नहीं होने का आरोप

माले नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकारी राहत कार्य अभी पर्याप्त नहीं हैं. उन्होंने प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए तत्काल और पर्याप्त सहायता उपलब्ध कराने की मांग की.

15 सितंबर तक चलेगा राहत संग्रह अभियान

पार्टी नेताओं ने बताया कि नेपाल और बिहार में आयी आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत संग्रह अभियान 11 से 15 सितंबर 2026 तक बाजारों और शहरी क्षेत्रों में चलाया जायेगा. उन्होंने आम लोगों से अभियान में सहयोग करने और आपदा से प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने में भागीदारी निभाने की अपील की.

ALSO READ : बक्सर में प्रवेश करते ही दिखेगा गौरवशाली इतिहास, गोलंबर की दीवारों पर उकेरे जाएंगे रामायण काल के प्रसंग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन