फाइल-27- नाबालिक के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है

विज्ञापन

ब्रह्मपुर. थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है.पुलिस को सूचना मिलते ही आरोपी को दूसरे थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है.आरोपी दूसरे मामले में पहले भी जेल जा चुका है.

मोहर्रम की रात दिया घटना को अजाम

आरोपी बबलू अंसारी 25 वर्षीय मोहर्रम की रात बुधवार को करीब 8:50 में अपने पड़ोस के ही एक नाबालिग लड़की को जबरन उठाकर ले ले गया और पास के एक गली में दुष्कर्म को अंजाम दिया. आरोपी इतना शातिर था कि पीड़िता को जबरन उठाने के दौरान ही उसके मुंह को अपने हाथों से दबा दिया ताकि वह किसी को मदद के लिए आवाज ना लगा सके. घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से चला गया. तब पीड़िता जैसे तैसे अपने घर पहुंच कर अपने परिवार वालों को इस घटना के बारे में जानकारी दी. सुबह होने पर गांव में पूरे दिन पंचायत स्तर पर इस मामले को निबटाने का प्रयास किया गया.

पीड़िता द्वारा पूरी बात सुनते ही पुलिस आई एक्शन में

पंचायत की बात न मानकर देर शाम आठ बजे गुरुवार पुलिस के समक्ष पीड़िता ने अपना फरियाद लेकर पहुंची. पूरी बात सुनने के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन मोड़ में आई और चक्की थाना क्षेत्र के भरियार गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पर पहले से ही ब्रह्मपुर थाने में दहेज प्रताड़ना वह महिला थाने में महिला उत्पीडन का मामला उसके पत्नी द्वारा ही दर्ज कराया गया है. पुलिस ने पीड़िता के बयान पर प्राथमिक की दर्ज मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन