बक्सर के स्कूल में DM का औचक निरीक्षण, मिड-डे मील चखकर परखी गुणवत्ता; कम उपस्थिति पर प्रधानाध्यापक से जवाब-तलब

Updated:
विज्ञापन

फोटो- बच्चों के साथ मध्यान भोजन का स्वाद चखती डीएम फोटो- शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाती डीएम | Prabhat Khabar Network

बक्सर के जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और विद्यालय की अव्यवस्थाओं पर सुधार के सख्त निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

Buxar News : जिला पदाधिकारी साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर स्कूल की शैक्षणिक और बुनियादी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने बच्चों के लिए तैयार किये जा रहे मध्याह्न भोजन का स्वयं स्वाद चखकर उसकी गुणवत्ता परखी. भोजन की गुणवत्ता में आवश्यक सुधार के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन और जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षक उपस्थित, लेकिन स्कूल में बच्चों की संख्या रही कम

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित मिले, लेकिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम पायी गयी. डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापक से कारण-पृच्छा करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी वर्गों में पर्याप्त नामांकन सुनिश्चित करने और नियमित रूप से अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें स्कूल भेजने की व्यवस्था करने को कहा.

शौचालय से चहारदीवारी तक व्यवस्था असंतोषजनक

विद्यालय में साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, रंग-रोगन और चहारदीवारी की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को मूलभूत सुविधाओं में अपेक्षित सुधार कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

नियमित पढ़ाई और अभिभावक-शिक्षक बैठक पर जोर

जिला पदाधिकारी ने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित पठन-पाठन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने अभिभावक-शिक्षक बैठक नियमित रूप से और गंभीरता के साथ आयोजित करने का निर्देश दिया, ताकि बच्चों की उपस्थिति और शैक्षणिक प्रगति की लगातार समीक्षा की जा सके.

स्कूल तक पहुंच पथ बनाने का निर्देश

विद्यालय तक बच्चों और अभिभावकों का सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पहुंच पथ के निर्माण की आवश्यकता पर भी डीएम ने संज्ञान लिया. उन्होंने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को पहुंच पथ निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, बक्सर भी उपस्थित रहे.

फोटो- बच्चों के साथ मध्यान भोजन का स्वाद चखती डीएम फोटो- शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाती डीएम | Prabhat Khabar Network
फोटो- बच्चों के साथ मध्यान भोजन का स्वाद चखती डीएम फोटो- शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाती डीएम | Prabhat Khabar Network
फोटो- बच्चों के साथ मध्यान भोजन का स्वाद चखती डीएम फोटो- शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाती डीएम | Prabhat Khabar Network
फोटो- बच्चों के साथ मध्यान भोजन का स्वाद चखती डीएम फोटो- शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाती डीएम | Prabhat Khabar Network
फोटो- बच्चों के साथ मध्यान भोजन का स्वाद चखती डीएम फोटो- शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाती डीएम | Prabhat Khabar Network
फोटो- बच्चों के साथ मध्यान भोजन का स्वाद चखती डीएम फोटो- शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाती डीएम | Prabhat Khabar Network

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन