स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन दिवस पर अस्थायी साधनों का वितरण, किया गया जागरूक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 May 2024 9:50 PM
अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नया भोजपुर में परिवार नियोजन दिवस पर परिवार नियोजन मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
डुमरांव. अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नया भोजपुर में परिवार नियोजन दिवस पर परिवार नियोजन मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन डाॅ. कमालुद्दीन अंसारी और डाॅ असरफ तब्बसुम द्वारा संयुक्त से फीता काटकर किया गया. मेला में एएनएम सुमी हांसदा, स्टाफ नर्स अभिषेक श्रीवास्तव, ऋचा कुमारी ने पहुंचने वाले लाभार्थी को जानकारी दी. मौके पर आशा फैसिलिटेटर अंजू देवी, आशा कर्मी चम्पा, जोन्ही, बेबी, अनिता, प्रभावती गुप्ता, आशा, गीता, चिंता, बसन्ती, माधुरी, शान्ति, सोनिया सहित अन्य मौजूद रहें. कोरानसराय उपस्वास्थ्य केंद्र पर परिवार नियोजन दिवस पर सीएचओ पूर्णिमा सिंह के नेतृत्व में पहुंचने वाले महिला-पुरूष को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी गई. प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व अनुमंडल अस्पताल में जनसंख्या के रोकथाम के उपाय बताए गए. साथ ही महिला व पुरुषों के बीच परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों का वितरण किया गया. इस दौरान महिलाओं को प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण सहित अन्य जानकारी भी दिये गये. कोरानसराय सीएचओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधनों को अपनाना बेहद जरूरी है, जो जागरुकता से ही संभव है. उन्होंने बताया की गर्भनिरोधक साधन के इस्तेमाल में नवविवाहितों और युवाओं को समझ के साथ स्थायी व अस्थायी साधनों को अपनाना होगा. वहीं पीएचसी प्रभारी डा आरबी प्रसाद ने बताया कि मिशन परिवार विकास अभियान के साथ ही आशा और आंगनबाड़ी सेविका के सहयोग से दंपती संपर्क पखवाड़े का आयोजन किया जाता है. जिसके तहत लोगों को सही उम्र में शादी व दो साल के बाद पहला बच्चा, दो बच्चों में कम से कम 3 साल का अंतराल एवं प्रसव के बाद या गर्भपाल के बाद परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों पर जोर देने के लिए जागरूक किया जा रहा है. इसके साथ इच्छुक लाभार्थियों को कापर टी, गर्भनिरोधक सुई, एमपीए (अतर) एवं गर्भनिरोधक गोली, कंडोम की सेवा उपलब्ध कराने के साथ ही महिला बध्याकरण व पुरुष नसबंदी के लिए प्रेरित किया जा रहा है. परिवार नियोजन दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लाभार्थियों के बीच मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत मतदान के प्रति जागरूक किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










