वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की गयी जान
स्थानीय थाना क्षेत्र के गरहथा गांव के पास एनएच 922 आरा मार्ग पर स्थित पुल के पास अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गयी
ब्रह्मपुर . स्थानीय थाना क्षेत्र के गरहथा गांव के पास एनएच 922 आरा मार्ग पर स्थित पुल के पास अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई. घटना शुक्रवार की दोपहर की है. जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया. मृतक निमेज गांव निवासी झूलन राम का पुत्र शिवजी राम (43) बताया जा रहा है. जो मजदूरी का काम करता था. शुक्रवार को वह काम करने के लिए साइकिल से जा रहा था. इसी बीच गरहथा गांव के पास किसी समय एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे.पास-पड़ोस के लोग मौके पर एकत्र हो गए. पुलिस ने लिखा-पढ़ी के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पति शिवजी राम की मौत की खबर मिलते ही पत्नी रीना दहाड़ मारकर चीख-पुकार करने लगी. वह बिलखते हुए कहने लगी कि पति की मौत के बाद अब उसके तीन बच्चों का पालन-पोषण वह किसके सहारे करेंगी. पुलिस ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी गयी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए