आपसी विवाद में चचेरे भाई की कुदाल से मारकर की हत्या

Updated:
विज्ञापन

इटाढ़ी प्रखंड के लोधास गांव में चचेरे भाई ने भाई को कुदाल से मार कर हत्या कर दी

विज्ञापन

बक्सर

. इटाढ़ी प्रखंड के लोधास गांव में चचेरे भाई ने भाई को कुदाल से मार कर हत्या कर दी. जिसकी मौके पर ही मौत हो गया. जिसे लेकर परिजनों में चीख-पुकार मच गया. घटना को लेकर अफरातफरी मच गया. मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. बताया जाता है कि पिंटू कुमार सिंह की अपने ही चचेरे भाई पृथ्वी सिंह के साथ पूर्व से विवाद चल रहा था. दोनों भाइयों के बीच में घर में बंटवारा हुआ था. इसके बाद पिंटू कुमार सिंह पिता बनारसी सिंह दीवार में पानी का पाइप लगा रहे थे. तभी संदीप कुमार सिंह पिता पृथ्वी नाथ सिंह बार-बार मना कर रहे थे. इसी बीच दोनों के बीच कहा सुनी हुई. जिसके बाद संदीप सिंह ने कुदाल से पिंटू सिंह के सिर पर वार कर दिया. इसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी. साथ में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन