ePaper

अरैला गांव के पुल पर ट्रक पलटने से बच्चे की मौत

Updated at : 29 Jun 2024 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
अरैला गांव के पुल पर ट्रक पलटने से बच्चे की मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत अरैला गांव के पुल पर बीते दिन शुक्रवार की रात ट्रक पलटने के वजह से दस मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये

विज्ञापन

डुमरांव. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत अरैला गांव के पुल पर बीते दिन शुक्रवार की रात ट्रक पलटने के वजह से दस मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. वही इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गयी. जिसकी पहचान मो शहजाद, पिता लल्लू उर्फ मो. अली, घोसियाना मुहल्ला, थाना मनकापुर चौराहा, जिला बलरामपुर, उतर प्रदेश के रूप में हुई है. यह घटना लगभग रात्रि साढ़े आठ बजे की है, जहां टाटा ईंट भट्टा में काम रहें मजदूर अपने परिवार के साथ ट्रक पर बुगी और घोड़ा सपरिवार अपने उतर प्रदेश जा रहे थे. इस दौरान पुल का रास्ता संकीर्ण होने के कारण ट्रक के मोड़ाव होने के कारण खायी में जा पलटी. जिसके बाद अफरा- तफरी का माहौल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही टाटा ईट उद्योग के मालिक सरोज राय के अलावे गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचकर घायल मजदूरों को आनन-फानन अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद जख्मियों को बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वही इलाज के दौरान डाक्टरों ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया. ड्यूटी पर तैनात डा सतीश कुमार, जीएनएम संतोष गुप्ता व मो. सरफराज सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहें. घटना के संबंध में अरैला गांव के रहने वाले मनोज कुमार राय ने बताया कि गांव का पुल राष्ट्रीय राज मार्ग 120 को जोड़ने का काम करता है, जो की सिर्फ छोटे वाहनों के आवागमन के लिए निर्माण हुआ है. लेकिन अरैला गांव के समीप बन रहें मेडिकल कालेज के निर्माण में लगने वाले समाग्री भारी वाहनों से गांव के इस पुल से होते हुए मेडिकल कालेज के कार्य स्थल तक पहुंचाया जाता है. पुल संकीर्ण, छोटा तथा दोनों तरफ इसका घेराव न होने के कारण भारी वाहनों के मोड़ाव के क्रम में अक्सर दुघटनाएं होती रहती हैं. जिसके करण पुल की स्थति भी जर्जर बनी हुई है. पुल के चौड़ीकरण के लिए कई बार लिखित रुप से आवेदन दिया जा चुकर है. इसके बाद भी कोई पहल नही किया गया, जिसके वजह से पुल पर निरंतर घटनाएं होती रहती है. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष शंभु कुमार भगत अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. घटना की जानकारी लेने के बाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे. जख्मियों में रामू 13 वर्ष, पिता पशुपति, बलरामपुर यूपी, राकेश 18 वर्ष, योगेंद्र महराजगंज नेपाल, लल्लू उर्फ मो. अली 65 वर्ष, पिता वली मोहम्मद बलरामपुर यूपी, गोलू 4 वर्ष, लल्लू उर्फ मो. अली बलरामपुर यूपी, रोहित कुमार 19 वर्ष, पिता राजकुमार बलरामपुर यूपी, पवन कुमार 12 वर्ष, पिता राजकुमार बलरामपुर युपी, सलीमुन निशा 20 वर्ष, पति लल्लू बलरामपुर यूपी, जितेंद्र कुमार 42 वर्ष, पिता रामधारी डाइवर मैनपुरी यूपी शामिल है. गंभीर रूप से जख्मियों को इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रात्रि में बक्सर सदर रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन