ePaper

फाइल- 21- छठ घाटों पर व्रतियों को नहीं होगी परेशानी : किरण देवीसामान्य बोर्ड की बैठक में साथ एजेंडों पर लगी मुहर

Updated at : 30 Oct 2024 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
फाइल- 21- छठ घाटों पर व्रतियों को नहीं होगी परेशानी : किरण देवीसामान्य बोर्ड की बैठक में साथ एजेंडों पर लगी मुहर

फाइल- 21- छठ घाटों पर व्रतियों को नही होगी परेशानी : किरण देवीछठ घाटों पर व्रतियों को नही होगी परेशानी : किरण देवी

विज्ञापन

30 अक्टूबर- फोटो- 26- बैठक में मौजूद चेयरमैन व इओ. चौसा. नपं कार्यालय में बुधवार को सामान्य बोर्ड की बैठक चौसा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद किरण देवी की अध्यक्षता में की गई. जिसका संचालन कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार ने किया. इस बैठक में कुल सात एजेंडों पर मुहर लगी. जिसमें पूर्व में किए गए बैठक की सम्पुष्टि पर विचार विमर्श, नगर पंचायत क्षेत्रान्तर्गत आगामी छठ महापर्व के अवसर पर गंगा घाटों की साफ-सफाई, चेंजिंग रूम, घाटों पर लाईट की व्यवस्था , बैरिकेटिंग, घाटों तक जाने हेतु सुगम आवागमन इत्यादि की व्यवस्था, शेरशाह गढ़ भोला चौधरी की घर से कर्मनाशा नदी तक सड़क मरम्मति, ईंट टुकड़ा, राबिस, मिट्टी भराई कराने,नपं कार्यालय में विद्युत की समस्या को देखते हुए सोलर सिस्टम का अधिष्ठापन, सार्वजनिक स्थानों पर चापाकल के किनारे जल-जीवन- हरियाली अभियान अन्तर्गत सोख्ता का निर्माण, नगर क्षेत्र में होर्डिंग का विज्ञापन लगाने की अनुमति के पर विचार विमर्श, नगर क्षेत्र में लैंड फील साईट, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में जमीन (भूमि) लीज पर लेने हेतु विचार विमर्श किया गया. बैठक में उप चेयरमैन सरिता देवी, वार्ड पार्षद दिनेश सिंह, चन्दन चौधरी, अंजू कुमारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन