Video: बिहार के बक्सर में ट्रक-ट्रेलर की टक्कर में जिंदा जला ड्राइवर, बीच सड़क पर दिखा मौत का तांडव

Updated:
विज्ञापन
बक्सर सड़क हादसा

Buxar Accident News: बिहार के बक्सर में बीच सड़क पर मौत का तांडव दिखा. एक अनियंत्रित ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में चालक की मौत हो गयी. ट्रक की केबिन में ही ड्राइवर फंसा रह गया और जिंदा जल गया.

विज्ञापन

Bihar Road Accident: बक्सर में आरा-बक्सर हाइवे पर एक ट्रक और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गयी. हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गयी. ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी टेलर में टक्कर मारी. आग इस तरह फैली कि ट्रक का चालक केबिन में ही फंसा रह गया. दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

ट्रक और टेलर में भिड़ंत, चालक की मौत

सोमवार को भोजपुर थाना क्षत्र अंतर्गत भोजपुर कोठी के पास हाइवे पर दक्षिणी लेन पर यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी टेलर से जा भिड़ा. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक और टेलर दोनों में आग लग गयी. ट्रक चालक बाहर आने की कोशिश करता रहा लेकिन केबिन में ही फंसा रह गया और आग में जिंदा जल गया.

ALSO READ: बिहार में डूबने से 7 लोगों की मौत, नहाने के दौरान मासूम भाई-बहन और चचेरी बहनों की भी गयी जान

केबिन में फंसकर जिंदा जला चालक

मृतक ट्रक चालक की पहचान यूपी के महराजगंज जिला अंतर्गत गोनरिया राजा गांव निवासी देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है. ट्रक पर बालू लदा हुआ था. जिसे लेकर वह गाजीपुर की ओर जा रहा था. रास्ते में हादसे का शिकार बन गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. अग्निशमन टीम को बुलाया गया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. मृत चालक के शव को जब्त करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन