बक्सर न्यूज : सिमरी थाने की हाजत में बंद कैदी ने बेल्ट को बनाया फंदा, दे दी जान

Updated:
विज्ञापन

बक्सर न्यूज : शराब पीने के मामले में गिरफ्तार सिमरी थाना के हाजत में बंद कैदी ने अपने बेल्ट को गले का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी

विज्ञापन

बक्सर. शराब पीने के मामले में गिरफ्तार सिमरी थाना के हाजत में बंद कैदी ने अपने बेल्ट को गले का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी. घटना शनिवार की शाम तकरीबन चार बजे की है. जिसे लेकर पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया. थाना में आत्महत्या करने वाला व्यक्ति सिमरी थाना के मझवारी गांव का रहने वाला राजेश प्रसाद खरवार बताया जा रहा है. घटना के बाद पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए ले गए. सिमरी थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि मझवारी पंचायत के धनहा गांव निवासी नंद बिहारी खरवार ने पुलिस को सूचना दिया कि उनका बेटा शराब के नशे में हंगामा कर रहा है. जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस उसके घर पहुंची और हो-हंगाम कर रहे नशे की हालत में राजेश प्रसाद खरवार को उठाकर लायी और उसे हाजत में बंद कर दिया. हाजत में बंद कैदी ने मौका देखकर अपने बेल्ट को गले में फंसा लिया और आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना जानकारी मिलते ही थाना में पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन