बक्सर में दो जनवरी से कथित रूप से लापता महिला टुड़ीगंज बाजार से बरामद, पुलिस कर रही पूछताछ
सांकेतिक तस्वीर
बक्सर के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र से अपहृत महिला को पुलिस ने टुड़ीगंज बाजार से बरामद कर लिया है। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से कथित रूप से अपहृत महिला को कृष्णाब्रह्म पुलिस ने शुक्रवार की रात टुड़ीगंज बाजार से बरामद कर लिया. महिला के पति के बयान पर दो जनवरी 2026 को कृष्णाब्रह्म थाने में एक युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस महिला की तलाश में जुटी थी.
सूचना मिलते ही टुड़ीगंज बाजार पहुंची पुलिस
शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि महिला टुड़ीगंज बाजार में मौजूद है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को बरामद कर लिया. महिला के मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली.
महिला से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटा रही पुलिस
महिला की बरामदगी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला किन परिस्थितियों में घर से गयी थी और इस दौरान वह कहां रही. साथ ही, प्राथमिकी में नामजद युवक की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की तैयारी
पुलिस बरामद महिला का बयान दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि महिला को टुड़ीगंज बाजार से बरामद कर लिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है.
ALSO READ: एक हफ्ते बाद शांत हुई गंगा जी, जलस्तर में मामूली गिरावट से बक्सर में बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए