बक्सर में झाड़ी के अंदर छिपाकर रखी 2 लाख की शराब बरामद, यूपी से नाव के रास्ते पहुंची थी खेप

Updated:
विज्ञापन

जब्त शराब के साथ पुलिस | Prabhat Khabar Network

बक्सर के औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस ने झाड़ी में छिपाकर रखी गई 173 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। तस्करों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

Buxar News : शराब तस्करों ने उत्तर प्रदेश से मंगायी गयी विदेशी शराब की बड़ी खेप को पुलिस से बचाने के लिए झाड़ियों में छिपाकर रखा था. लेकिन तस्करों की यह चाल कामयाब नहीं हो सकी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झाड़ियों में छिपाकर रखी गयी करीब 173 लीटर विदेशी शराब बरामद कर ली. बरामद शराब की कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपये बतायी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

यूपी से नाव के रास्ते गंगा पार कर पहुंची थी शराब की खेप

पुलिस के अनुसार, शराब तस्करों ने उत्तर प्रदेश से गंगा के रास्ते नाव के जरिये शराब की खेप बक्सर पहुंचायी थी. इसके बाद शराब को औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र के मझरियां गांव स्थित बक्सर-कोइलवर तटबंध के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था. तस्करों की योजना मौका मिलते ही शराब को अलग-अलग जगहों पर खपाने की थी.

गुप्त सूचना मिलते ही झाड़ी में पहुंची पुलिस

औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को शराब की खेप छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम चिन्हित स्थान पर पहुंची और आसपास के इलाके में खोजबीन शुरू की. तलाशी के दौरान झाड़ियों के अंदर लावारिस हालत में शराब की खेप बरामद हुई. पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया.

173 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर की तलाश तेज

पुलिस ने मौके से कुल 173 लीटर विदेशी ब्रांड की शराब बरामद की है. हालांकि छापेमारी के दौरान कोई तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लगा. पुलिस अब बरामद शराब के आधार पर तस्करी में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है. आसपास के इलाकों में भी संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है.

शराब तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर

औद्योगिक क्षेत्र थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से गंगा के रास्ते नाव के माध्यम से शराब मंगाकर झाड़ी में छिपाकर रखी गयी है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से शराब बरामद कर ली. उन्होंने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है और इस धंधे में शामिल कारोबारियों पर पैनी नजर रखी जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन