टीबी मुक्त पंचायत पहल में बक्सर का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ : सिविल सर्जन
जिले में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत जिला यक्ष्मा कार्यालय ने बेहतर कार्य किए हैं
बक्सर. जिले में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत जिला यक्ष्मा कार्यालय ने बेहतर कार्य किए हैं. जिसके लिए बक्सर जिले को तीन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्य स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सम्मानित किया है. जिसमें पूरे राज्य में बक्सर जिले में प्राइवेट संस्थान द्वारा नोटिफिकेशन व टीबी के लक्षण वाले मरीजों की जांच में बक्सर अव्वल आया है. वहीं टीबी मुक्त पंचायत में बक्सर के तीन पंचायतों में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया. इसके लिए जिला यक्ष्मा केंद्र के पदाधिकारी व कर्मियों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया.
इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. अरूण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने पूरे राज्य में 232 ट्रू-नेट मशीनों का लोकार्पण एवं डिफरेंशिएटेड टीबी का शुभारंभ किया. इस अवसर पर टीबी मुक्त पंचायत पहल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सीवान, सीतामढ़ी, मुंगेर, बक्सर, मुजफ्फरपुर, खगड़िया तथा 2024 में टीबी जांच, निक्षय पोषण योजना का भुगतान, प्राइवेट चिकित्सकों द्वारा अधिकतम टीबी नोटिफिकेशन आदि के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. जिसमें बक्सर का प्रदर्शन राज्य में प्रसंशनीय रहा.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए