बक्सर वाले आज घर में पानी कर लें स्टोर, 7 घंटे गुल रहेगी बिजली, जरूरी काम पहले निपटा लें

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर के लोगों के लिए जरूरी सूचना. डुमरांव आरओबी में निर्माण कार्य के चलते बुधवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. टाउन फीडर में 7 घंटे तो पावर हाउस क्षेत्रों में 2 घंटे बिजली गुल रहेगी. अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें.

विज्ञापन

बक्सर. डुमरांव आरओबी में बुधवार को निर्माण कार्य किए जाने के कारण बक्सर के दो पावर हाउस और टाउन फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. सोवा पावर हाउस और बीएमपी-4 पावर हाउस से जुड़े क्षेत्रों में करीब दो घंटे तक बिजली बंद रहेगी. वहीं, बक्सर शहर के टाउन फीडर में करीब सात घंटे तक आपूर्ति बाधित रहेगी.

विज्ञापन

सोवा और बीएमपी-4 पावर हाउस में दो घंटे कटौती

कार्यपालक अभियंता सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि डुमरांव आरओबी में कार्य के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सोवा पावर हाउस और बीएमपी-4 पावर हाउस से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी. इस दौरान संबंधित इलाकों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

टाउन फीडर में सुबह 10:30 से शाम 5:30 बजे तक बिजली बंद

बक्सर शहर के टाउन फीडर में बुधवार को करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विभाग की ओर से सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 11 केवी टाउन फीडर में काम कराया जाएगा. इस दौरान किला मैदान से पुलिस चौकी तक 11 केवी कवर कंडक्टर लगाने का कार्य किया जाएगा.

सुरक्षित तरीके से होगा कवर कंडक्टर लगाने का काम

बिजली विभाग के अनुसार, 11 केवी कवर कंडक्टर लगाने के दौरान किसी तरह की दुर्घटना न हो, इसके लिए निर्धारित अवधि में बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी. कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.

उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

बिजली विभाग ने निर्धारित समय के दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है. विभाग ने कहा है कि निर्माण और विद्युत कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए बिजली आपूर्ति बंद रखना जरूरी है.

ALSO READ : पीएम मोदी के जन्मोत्सव पर 17 सितंबर को हर बूथ और घर में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन