Bihar News: बक्सर में दर्दनाक हादसा, आग में झुलसकर दुधमुंहे बच्चे की मौत, शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 11 Nov 2024 9:09 AM

विज्ञापन

घटनास्थल पर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

Bihar News: सोमवार की अहले सुबह बक्सर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक दुधमुंहे बच्चे की आग में झुलसकर मौत हो गई है. घटना जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के हरिकिशुनपुर गांव के महादलित टोले की बताई जा रही है.

विज्ञापन

Bihar News: सोमवार की अहले सुबह बक्सर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक दुधमुंहे बच्चे की आग में झुलसकर मौत हो गई है. घटना जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के हरिकिशुनपुर गांव के महादलित टोले की बताई जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार महादलित टोला निवासी मुटन राम उर्फ सीता राम सोमवार की अहले सुबह मजदूरी करने के लिए घर से निकल गया. उसकी पत्नी कंचन देवी भी अपने चार माह के नवजात बच्चे को कमरे में सुलाकर आंगन में खाना पकाने में व्यस्त हो गई.

Also Read: बक्सर में बांस की सीढ़ी से लटकी मिली महिला की लाश, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस

लाखों का सामान जलकर खाक

इसी बीच दुर्भाग्य से कमरे में शॉर्ट सर्किट से निकला चिंगारी आग का विकराल रूप धारण कर लिया. आग के आगोश में नवजात शिशु समेत कमरे में रखे लाखों के सामान जलकर खाक हो गए. जबतक, माँ कंचन देवी कुछ समझ पाती तबतक बहुत देर हो चुका था. वही घटना के बाद गाँव में सन्नाटा पसरा हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित परिजन बेहद ही गरीब परिवार से आते हैं.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन