फाइल- 15- अरूण यादव बने भारत्तोलन संघ के जिलाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

अरूण यादव बने भारत्तोलन संघ के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन

22 जुलाई- फोटो- 12- प्रमाण पत्र प्राप्त करते नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष चौसा. भारत्तोलन संघ जिलाई ईकाई के पुर्नगठन हेतु जिला मुख्यालय में अरुण कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. जिसमें पर्यवेक्षक सह मुख्य अतिथि के रूप से मौजूद बिहार भारत्तोलन संघ के अमरजीत कुमार की देख-रेख में आयोजित उक्त बैठक में जिला भारत्तोलन संघ के पुनर्गठन पर चर्चा करते हुए विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया.बैठक में चौसा के अरुण कुमार यादव को सर्वसम्मति के साथ बक्सर भारत्तोलन संघ का अध्यक्ष बनाया गया. जबकि, उपाध्यक्ष पद पर संजीव कुमार एवं प्रतिमा कुमारी, सचिव विनय कुमार वर्मा, संयुक्त सचिव मो. मोइनुद्दीन आलम उर्फ नौशाद आलम व कोषाध्यक्ष जय कुमार को बनाया गया. वही, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सोनू कुमार, सुशील कुमार, मनोज कुमार सिंह व ब्रजेश चौधरी का चयन किया गया.चौसा के अरुण कुमार यादव उर्फ अरुण पहलवान के भारतोलन संघ का जिलाध्यक्ष बनने पर अजीत यादव, जितेंद्र सिंह, सोनू पटेल, विजय सिंह, मो. मुस्तफा, गणेश केशरी, विकास राज, कृष्ण कुमार, रिज़वान, पप्पू शेख़, राजू खरवार, पप्पू कसेरा, बेचू यादव, मुन्ना चौधरी आदि ने बधाई दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन