Buxar News: पंचायत सरकार भवन में लगेगा कैंप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Dec 2024 10:05 PM
जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमरांव कार्यालय-सह-न्यायालय का निरीक्षण किया गया
बक्सर . जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमरांव कार्यालय-सह-न्यायालय का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा भूमि सुधार उपसमाहर्ता डुमरांव को निर्देशित किया गया कि लगान वसूली, परिमार्जन, इ-मापी, दाखिल खारिज एवं लॉक जमाबंदियों को खोलने से संबंधित समाधान के लिए दिवस निर्धारित करते हुए प्रखंड कार्यालय व जहां निर्मित हो वहां के पंचायत सरकार भवन पर अंचल के माध्यम से कैम्प लगाना सुनिश्चित करेंगे. कैंप में किसानों के समस्याओं का होगा समाधान उक्त कैंप में राजस्व कर्मचारियों की उपस्थिति व कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे. उक्त कैंप में अनुपस्थित होने वाले, जन समुदाय के समस्याओं के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले राजस्व कर्मचारियों के विरुद्ध निलंबन एवं कठोर कार्रवाई का प्रस्ताव अगले दिन समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे. दाखिल खारिज अपील वादों की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि वर्तमान में 1500 वाद लंबित है. साथ ही निष्पादन की गति अत्यंत ही धीमी है. निर्देश दिया गया कि सप्ताह में कम से कम 04 दिन सुनवाई करते हुए प्रतिमाह कम से कम 350 से अधिक वादों का निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही बीएलडीआर से संबंधित मामलों की भी सुनवाई एवं निष्पादन में प्रगति लाना सुनिश्चित करेंगे. नीलाम पत्र वादों की समीक्षा की गयी. पाया गया कि बैकिंग के 889 एवं नन बैकिंग के 87 वाद लंबित है. बैकिंग में 65 मामलों में बॉडी वारंट जारी किया गया है. परंतु अब तक क्रियान्वयन नहीं किया गया है. निर्देश दिया गया कि अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरांव से सम्पर्क कर राशि नहीं जमा करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे. साथ ही वादों की निष्पादन एवं राशि वसूली में प्रगति लाना सुनिश्चित करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










