ePaper

दूसरी सोमवारी को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Updated at : 29 Jul 2024 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरी सोमवारी को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

शहर समेत जिले भर के शिवालय ऊं नम: शिवाय एवं हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे

विज्ञापन

बक्सर. शहर समेत जिले भर के शिवालय ऊं नम: शिवाय एवं हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे. मंदिरों से निकल रहे वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण शिवमय हो गया और श्रद्धालु भोले बाबा के रंग में रंग गए. मौका था श्रावण के दूसरी सोमवारी का. शिव भक्त तड़के मंदिरों में पहुंचे और भगवान शिव को जलाभिषेक के साथ वैदिक विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सुख, समृद्धि व शांति की कामना किए. शिवोपासना को लेकर मंदिरों में सूर्योदय से पहले ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थीं. जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा था शिव भक्तों का जमघट बढ़ता जा रहा था. मंदिरों में श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा. सुबह विस्तर छोड़ने के बाद शहर के श्रद्धालु गंगा घाटों पर गए और डुबकी लगाए. इसके बाद उपवास व्रत के संकल्प के साथ मंदिरों में जाकर चंदन, पुष्प, धूप, दीप व नैवेद्य आदि से अपने आराध्य की आराधना किए. नगर के रामरेखाट पर भगवान श्रीराम के हाथों स्थापित पौराणिक महत्व वाले श्री रामेश्वर नाथ मंदिर से लेकर चरित्रवन स्थित नाथ बाबा मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ गया था. इसके अलावा सोमेश्वर स्थान स्थित सोमेश्वर नाथ मंदिर, चरित्रवन स्थित पंचमुखी शिव मंदिर, चैत्ररथ मंदिर, सोहनीपट्टी स्थित गौरीशंकर मंदिर, सिविल लाइंस स्थित सिद्धथानथ मंदिर से लेकर बाजार समिति रोड स्थित पतालेश्वर शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं. बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में दूसरी सोमवारी को भी शिवभक्तों की उमड़ा जनसैलाब ब्रह्मपुर . सावन महीने की दूसरी सोमवारी पर हजारों शिवभक्तों ने बाबा ब्रह्मोश्वर नाथ का जलाभिषेक और पूजन किया. बाबा के दर्शन और पूजा के लिए रविवार को देर रात से ही भक्तों का मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. पूरे मंदिर प्रांगण हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा. भक्त रात से ही भोलेनाथ का जलाभिषेक करने लगे. इस बार पहली सोमवारी की अपेक्षा इस बार दूसरी सोमवारी में भक्तों में बड़ी संख्या कांवरिया भक्तों की थी, जो बक्सर स्थित रामरेखा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर पदयात्रा करते हुए ब्रह्मपुर पहुंचे थे. सुबह आठ बजे तक कांवरिया भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा. आसपास के हजारों शिवभक्त बाबा के दर्शन पूजन के लिए मंदिर गेट के बाहर कतारबद्ध हो चुके थे. पूरे दिन बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ शिव मंदिर पर भक्तों के आने तथा जल अर्पित करने का सिलसिला जारी रहा. हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने जल अर्पित कर खुद को धन्य महसूस किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन