कालाबाजारी का अनाज जब्त, दो लोग गिरफ्तार

Updated at : 31 Mar 2017 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
कालाबाजारी का अनाज जब्त, दो लोग गिरफ्तार

बक्सर/सिमरी : सिमरी में गुरुवार को भारी मात्रा में कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा अनाज जब्त किया गया है. पिकअप वैन से कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था. इस दौरान टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है, जो पिकअप वैन के चालक और खलासी बताये जाते हैं. वहीं, प्रखंड […]

विज्ञापन

बक्सर/सिमरी : सिमरी में गुरुवार को भारी मात्रा में कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा अनाज जब्त किया गया है. पिकअप वैन से कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था. इस दौरान टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है, जो पिकअप वैन के चालक और खलासी बताये जाते हैं. वहीं, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के बयान पर डीलर्स समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. अनाज 25 बोरों में कर के रखा गया था. गुरुवार को एमओ को सूचना मिली थी कि कालाबाजारी के लिए चावल ले जाया जा रहा है. जिसके बाद एमओ ने एक टीम गठित कर तिलक राय डेरा ओपी के पुलिस को लेकर बड़का राजपुर के समीप छापेमारी की,

जहां से एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में अनाज जब्त किया गया. इसके साथ ही सिमरी थाना क्षेत्र के गोप भरौली निवासी उपेंद्र कुमार पांडेय और चंद्रमुनि पासवान को गिरफ्तार कर लिया. ओपी पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक व खलासी से पूछताछ की, तो दोनों ने बताया कि बबुआ सिंह के यहां से चावल लेकर सिमरी बाजार स्थित एक दुकानदार के पास पहुंचाया जाना था. जिसके लिए उसे बतौर किराया दिया गया है. राजपुर कला पंचायत में कालाबाजारी को जा रहा चावल दूसरी बार पुलिस ने बरामद किया है़ इससे पहले तीन मार्च को पुलिस ने 36 क्विंटल चावल जब्त किया था. हालांकि उस दौरान भी ग्रामीणों से ही सूचना प्राप्त हुई थी. अभी एक माह भी नहीं हुआ कि दूसरी बार कालाबाजारी को ले जाए जा रहे खाद्यान्न के जब्त होने से विभागीय अधिकारियों के ऊपर भी अब सवाल उठने लगे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन