एमपी में हुए ट्रेन में धमाके के बाद बक्सर स्टेशन की सुरक्षा बढ़ी

बक्सर : मध्यप्रदेश के पैसेंजर ट्रेन में हुए धमाके के बाद रेल प्रशासन सुरक्षा को लेकर काफी सख्त हो गयी है. बक्सर स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गयी है. यात्रियों को जागरूक करने के लिए आरपीएफ द्वारा अभियान चलाया जा रहा है. वहीं आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की भी जांच की जा […]
बक्सर : मध्यप्रदेश के पैसेंजर ट्रेन में हुए धमाके के बाद रेल प्रशासन सुरक्षा को लेकर काफी सख्त हो गयी है. बक्सर स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गयी है. यात्रियों को जागरूक करने के लिए आरपीएफ द्वारा अभियान चलाया जा रहा है. वहीं आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की भी जांच की जा रही है. होली के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर दानापुर मंडल से गुजरनेवाली सभी ट्रेनों में आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को लगाया गया है.
गुरुवार को बक्सर स्टेशन पर रुकनेवाले ट्रेनों की जांच की गयी. इसके साथ ही स्टेशन को हाइ एलर्ट पर रखा गया है. विदित हो कि छह फरवरी को बक्सर के नदांव स्टेशन पर अपर इंडिया एक्सप्रेस को उड़ाने की साजिश से ट्रैक पर ब्लास्ट किया गया था. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था. आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने पैसेंजर ट्रेन समेत एक्सप्रेस ट्रेनों का सघन जांच अभियान चलाया. हालांकि पूरे दिन जांच के बाद पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




