जवान को नवीन आरक्षी केंद्र में दी गयी अंतिम सलामी

Updated at : 18 Jan 2017 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
जवान को नवीन आरक्षी केंद्र में दी गयी अंतिम सलामी

बक्सर : बक्सर जिले में पदस्थापित जवान रमेश कुमार शर्मा की सोमवार की रात मौत हो गयी थी, जिसके शव को नवीन आरक्षी केंद्र में सलामी दी गयी. इस दौरान सबकी आंखें नम थीं. पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने जवान को सलामी दी, जिसके बाद जवान के शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. […]

विज्ञापन

बक्सर : बक्सर जिले में पदस्थापित जवान रमेश कुमार शर्मा की सोमवार की रात मौत हो गयी थी, जिसके शव को नवीन आरक्षी केंद्र में सलामी दी गयी. इस दौरान सबकी आंखें नम थीं. पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने जवान को सलामी दी, जिसके बाद जवान के शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. विदित हो कि

जवान झारखंड के डाल्टेनगंज जिले के सतुहनी गांव का रहनेवाला था. सोमवार की देर रात खाना खाने के बाद टहल रहा था. इसी दौरान संदेहास्पद स्थिति में उसकी मौत हो गयी. इस घटना से जवान पूरी तरह आहत दिखे. बताया जाता है कि जवान कुछ ही दिन पूर्व एसटीएफ से बक्सर में आया था. वहीं, जवान के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था. इस दौरान एएसपी शैशव यादव समेत जिले के वरीय पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन