ठंड में नवजात को छोड़ मां फरार, मौत

Updated at : 17 Jan 2017 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
ठंड में नवजात को छोड़ मां फरार, मौत

डुमरांव : एक बार फिर एक मां ने मानवता को शर्मसार करनेवाली घटना का अंजाम दिया है. इस हाड़कंपा देनेवाली ठंड में एक मां ने नवजात को अपने सीने से दूर करते हुए कार्टन में रख कर स्टेशन रोड व पुराना भोजपुर पथ स्थित संत जोसफ हाइस्कूल के समीप श्रीराम आइटीआइ के पीछे अरहर खेत […]

विज्ञापन

डुमरांव : एक बार फिर एक मां ने मानवता को शर्मसार करनेवाली घटना का अंजाम दिया है. इस हाड़कंपा देनेवाली ठंड में एक मां ने नवजात को अपने सीने से दूर करते हुए कार्टन में रख कर स्टेशन रोड व पुराना भोजपुर पथ स्थित संत जोसफ हाइस्कूल के समीप श्रीराम आइटीआइ के पीछे अरहर खेत में छोड़ गयी. अभी एक सप्ताह पहले अपकारी गली में एक नन्हीं सी जान को एक मां ने ठंड में ठेला पर छोड़ निकल गयी थी, जिसको चाइल्ड लाइन ने जिला मुख्यालय पहुंचाया.

अभी एक सप्ताह भी नहीं बीता की एक और मां ने इस घटना को दोहरा दी. ठंड से नवजात के मुंह से खून निकल गया था. श्रीराम आइटीआइ के कर्मी नरेंद्र कुमार मिश्रा टमाटर के खेते में टमाटर खाने पहुंचे, तो देखा की एक नवजात बच्चे को एक कूट के डिब्बा में रखा गया है. वे इस बात की जानकारी आसपास के लोगों को दिये. उपस्थित लोगों ने नया भोजपुर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार को इस बात की सूचना दी.

तत्काल थानाध्यक्ष ने पुलिस बल को भेज मृत बच्चे को दफनाने का निर्देश दिया. वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की वहां भीड़ जुट गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन