गैंगरेप में दो को उम्रकैद की सजा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Aug 2016 5:43 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर (कोर्ट) : दलित महिला के साथ गैंगरेप के मामले में कोर्ट ने मंगलवार को तीन आरोपितों को दोषी ठहराया है. इस मामले में दो को आजीवन कारावास, जबकि तीसरे आरोपित को दस साल की कारावास की सजा सुनायी है. कोर्ट ने तीनों आरोपितों के खिलाफ बीस-बीस हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है. […]
विज्ञापन
बक्सर (कोर्ट) : दलित महिला के साथ गैंगरेप के मामले में कोर्ट ने मंगलवार को तीन आरोपितों को दोषी ठहराया है. इस मामले में दो को आजीवन कारावास, जबकि तीसरे आरोपित को दस साल की कारावास की सजा सुनायी है. कोर्ट ने तीनों आरोपितों के खिलाफ बीस-बीस हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है.
यह फैसला अपर जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम आरएस पांडेय ने सुनाया. नावानगर थाने के मनहथा गांव में 21 जनवरी, 2011 को एक दलित महिला के साथ गांव के ही तीन लोगों ने गैंगरेप किया था. इसको लेकर नावानगर थाने में पीड़ित महिला के बयान पर जाखा यादव, किसान यादव व चीलर राम के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज करायी गयी थी. कहा गया था कि घटना की रात महिला अपने घर में अकेली थी.
इस बीच उसके घर में घुस गये और दुष्कर्म किया. ट्रायल के दौरान दोनों पक्षों की बहस सुनने व साक्ष्य के आधार पर कोर्ट ने तीनों को गैंगरेप का दोषी मानते हुए सजा सुनायी. इसमें जाखा यादव व किसान यादव को आजीवन और चीलर राम को दस साल की कारावास की सजा मुकर्रर की गयी है. साथ ही तीनों के खिलाफ बीस-बीस हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया गया है. इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता मनोज ठाकुर ने बहस में हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




