गबन मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी

धनसोई़ : धनसोई थाने में समहुता पैक्स पर 35 लाख 12 हजार 444 रुपये गबन की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. जिला सहकारिता पदाधिकारी के द्वार दी गयी समय की तिथि समाप्त होने के बाद राजपुर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी दिनानाथ दिवाकर द्वारा समहुता पैक्स अध्यक्ष श्रीभगवान सिंह पर वर्ष 15-16 का एक लाख 46 हजार 576 […]
धनसोई़ : धनसोई थाने में समहुता पैक्स पर 35 लाख 12 हजार 444 रुपये गबन की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. जिला सहकारिता पदाधिकारी के द्वार दी गयी समय की तिथि समाप्त होने के बाद राजपुर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी दिनानाथ दिवाकर द्वारा समहुता पैक्स अध्यक्ष श्रीभगवान सिंह पर वर्ष 15-16 का एक लाख 46 हजार 576 क्विंटल धान और 2992 खाली बैग गबन करने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
समहुता पैक्स अध्यक्ष ने 379484 क्विंटल धान की खरीदारी की थी, जिसमें राज्य खाद्य निगम को 2302876 क्विंटल धान दे दिया. शेष एक लाख 46 हजार 576 सीएमआर का जिसका प्रति क्विंटल 2286 रुपये और 2992 बैग का मूल्य प्रति बैग 55 रुपये की दर से दोनों की कुल राशि 35 लाख 12 हजार 444 रुपयेे गबन की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




