हर हाल में दो तक भेंजे नोटिस

Published at :29 Jul 2016 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
हर हाल में दो तक भेंजे नोटिस

13 को लगनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत को ले हुई बैठक बक्सर, कोर्ट : 13 अगस्त को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर एक बैठक अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की. बैठक में जिले के सभी बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे. एडीजे ने बैंक कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिक-से-अधिक मामलों को निष्पादित […]

विज्ञापन

13 को लगनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत को ले हुई बैठक

बक्सर, कोर्ट : 13 अगस्त को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर एक बैठक अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की. बैठक में जिले के सभी बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे. एडीजे ने बैंक कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिक-से-अधिक मामलों को निष्पादित करने के लिए बैंक सहयोग करें और हरहाल में दो अगस्त तक नोटिस भेज दें.
उन्होंने कहा कि वैसे ऋणी जो बैंक से समझौता करना चाहते हैं, उनके साथ बैंक सहयोगात्मक कार्य करें. 13 अगस्त को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक-से-अधिक मामलों का निबटारा किया जा सके. इस मौके पर बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, स्टेट बैंक, मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के सभी अधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन