मृत जवान के परिजनों को एक करोड़ दिया जाये मुआवजा : उपेंद्र

Published at :16 May 2016 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
मृत जवान के परिजनों को एक करोड़ दिया जाये मुआवजा : उपेंद्र

बक्सर : बलिया जिले के फेफना विधानसभा क्षेत्र के विधायक उपेंद्र तिवारी घटना के बाद मृतक जवान के परिजनों से मिलने उनके घर नरही थाना क्षेत्र के चौरा कथरिया गांव में पहुंचे और वहां से वे शवयात्रा में शामिल होकर भरौली घाट तक आये. उन्होंने कहा कि मृतक परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा […]

विज्ञापन

बक्सर : बलिया जिले के फेफना विधानसभा क्षेत्र के विधायक उपेंद्र तिवारी घटना के बाद मृतक जवान के परिजनों से मिलने उनके घर नरही थाना क्षेत्र के चौरा कथरिया गांव में पहुंचे और वहां से वे शवयात्रा में शामिल होकर भरौली घाट तक आये. उन्होंने कहा कि मृतक परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाये क्योंकि ड्यूटी के दौरान अपराधियों से लड़ते हुए वह शहीद हुआ है.

उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर घटना घटी वह घटनास्थल पहले भी ट्रेन लूट और छिनैती जैसी घटनाओं का गवाह बनता रहा है. उन्होंने कहा कि घटना की उच्चस्तरीय जांच करा कर अपराधियों को पकड़ा जाये. उन्होंने कहा कि ट्रेनों में लचर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वे उत्तरप्रदेश के विधानसभा में भी आवाज उठायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन