डुमरांव में पांच घर जले, दो गायों की मौत

डुमरांव/राजपुर : प्रखंड स्थित नावाडेरा गांव में आग लगने से पांच परिवारों के आशियाने जल कर राख हो गये. बताया जाता है कि गांव के जग नारायण यादव के साथ उनके ही पांच परिवारों के घर में आग लग गयी, जिससे घर में बंधे चार गाये व बाछी जल गयीं, जिसमें दो गायों की मौत […]
डुमरांव/राजपुर : प्रखंड स्थित नावाडेरा गांव में आग लगने से पांच परिवारों के आशियाने जल कर राख हो गये. बताया जाता है कि गांव के जग नारायण यादव के साथ उनके ही पांच परिवारों के घर में आग लग गयी, जिससे घर में बंधे चार गाये व बाछी जल गयीं, जिसमें दो गायों की मौत आग की चपेट में आने से हो गयी़ वहीं, अगलगी में दो अन्य गाये भी जख्मी हो गयीं, जिनकी स्थिति चिंताजनक बतायी जाती है़
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. अगलगी की घटना सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया़ अगलगी की घटना के बाद पांच परिवारों के बीच खुले आसमान के नीचे रहने को विवशता बन गयी है़ आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




