सब्जी के खेत में लगी आग, फसल बरबाद

Published at :17 Apr 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
सब्जी के खेत में लगी आग, फसल बरबाद

बक्सर : आइटीआइ फिल्ड के पास लगी सब्जी के खेती में ट्रांसफॉर्मर की चिनगारी से आग लग गयी, जिसके कारण फसल को नुकसान हो गया. शहर के बीचोंबीच और अग्निशमन विभाग के कार्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई इस अगलगी में फसल को नुकसान हुआ है. मौके पर जल्दी पहुंची अग्निशमन विभाग […]

विज्ञापन

बक्सर : आइटीआइ फिल्ड के पास लगी सब्जी के खेती में ट्रांसफॉर्मर की चिनगारी से आग लग गयी, जिसके कारण फसल को नुकसान हो गया. शहर के बीचोंबीच और अग्निशमन विभाग के कार्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई इस अगलगी में फसल को नुकसान हुआ है.

मौके पर जल्दी पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग बुझाने में तत्परता दिखायी, जिसके कारण नुकसान काफी कम हुआ. हालांकि संभावना जतायी जा रही है कि आग किसी अन्य कारण से भी लग सकती है. जहां पर अगलगी हुई है, वहां पर पुराना ट्रांसफॉर्मर लगा है और बार-बार स्पार्क भी होते रहता है. इसलिए चिनगारी से भी आग लगने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन