एजेंट ने की सहारा इंडिया के शाखा प्रबंधक से मारपीट

Published at :17 Mar 2016 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
एजेंट ने की सहारा इंडिया के शाखा प्रबंधक से मारपीट

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप सहारा इंडिया के कार्यालय में मारपीट हो गयी. जिसका मामला नगर थाना में दर्ज कराया गया है. शाखा प्रबंधक बासो पट्टी मधुबनी के रहने वाले शाखा प्रबंधक अमलेंदु कुमार ऑफिस में कार्य कर रहे थे तभी औद्योगिक थाना क्षेत्र के दहिवर निवासी मोहन सिंह […]

विज्ञापन

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप सहारा इंडिया के कार्यालय में मारपीट हो गयी. जिसका मामला नगर थाना में दर्ज कराया गया है. शाखा प्रबंधक बासो पट्टी मधुबनी के रहने वाले शाखा प्रबंधक अमलेंदु कुमार ऑफिस में कार्य कर रहे थे तभी औद्योगिक थाना क्षेत्र के दहिवर निवासी मोहन सिंह पिता राम अवध सिंह ने मारपीट कर दी. वह सहारा परिवार का एजेंट है और पुराने एक जमा राशि की निकासी को लेकर शाखा प्रबंधक से मांग कर रहा था.

इस पर शाखा प्रबंधक ने एक दो दिन में भुगतान करने का आश्वासन दिया बावजूद इसके मोहन सिंह ने मारपीट कर दी.शाखा प्रबंधक के बचाव में गये गोरखपुर गायघाट के रहने वाले राम सुहेल मिश्र के साथ भी एजेंट ने मारपीट कर दी. तब तक दौड़े-दोड़े शाखा में काम करने वाले अन्य लोग आये और बचाव किया तब तक एजेंट भाग निकलने में सफल हो गया. इस संबंध में नगर थाना में एक मामला दर्ज कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन