पंचमी आज,पर पूजा कल

बक्सर/डुमरांव/राजपुर : सरस्वती पूजा को लेकर बक्सर के सभी शैक्षणिक संस्थानों समेत होस्टल एवं उत्साही छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती पूजा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. जगह-जगह पूजा पंडाल बनाये जा चुके हैं. मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लग गये हैं.तैयार मूर्तियों को पूजा पंडालों तक ले जाने का काम शुरू हो गया […]
बक्सर/डुमरांव/राजपुर : सरस्वती पूजा को लेकर बक्सर के सभी शैक्षणिक संस्थानों समेत होस्टल एवं उत्साही छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती पूजा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. जगह-जगह पूजा पंडाल बनाये जा चुके हैं. मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लग गये हैं.तैयार मूर्तियों को पूजा पंडालों तक ले जाने का काम शुरू हो गया है.पूजा पंडालों में सजावट भी की जा रही है. सरस्वती पूजा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा इस वर्ष काफी सख्ती बरती जा रही और छेड़छाड़ की घटनाओं से निबटने के लिए सभी थानों में गुरुवार को शांति समिति की बैठकें आयोजित कर रणनीति तय की गयी.
बक्सर नगर थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में नगर थानाध्यक्ष राघव दयाल, बीडीओ मनोज कुमार, सीओ अनीता भारती, अशोक कुमार रजक समेत शांति समिति के सदस्य शामिल हुए. शांति समिति की बैठक में यह तय किया गया कि 10 बजे रात के बाद कोई लाउडस्पीकर नहीं बजाया जायेगा. 10 बजे के बाद अगर लाउडस्पीकर की आवाज सुनायी पड़ेगी, तो उससे जुड़े लोगों को बिहार लाउडस्पीकर कानून के तहत कानूनी कार्रवाई की जायेगी.साथ ही बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि सोमवार 15 फरवरी तक देर रात तक भी सभी मूर्तियों का विसर्जन कर देना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




