हाइवे बना दुकान,रोज हो रहे हादसे

बक्सर : गोलंबर से लेकर एनएच 84 पर दो किलोमीटर की दूरी तक बालू-गिट्टी का कारोबार सड़क पर होता है. वर्षों से चल रहे इस अवैध कारोबार को रोकने के लिए न सिर्फ जिला प्रशासन निष्क्रिय बना हुआ है, बल्कि औद्योगिक थाना की पुलिस भी कारोबारियों पर कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है. नतीजा […]
बक्सर : गोलंबर से लेकर एनएच 84 पर दो किलोमीटर की दूरी तक बालू-गिट्टी का कारोबार सड़क पर होता है. वर्षों से चल रहे इस अवैध कारोबार को रोकने के लिए न सिर्फ जिला प्रशासन निष्क्रिय बना हुआ है, बल्कि औद्योगिक थाना की पुलिस भी कारोबारियों पर कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है. नतीजा बालू-गिट्टी का अवैध व्यवसाय फल फूल रहा है.
वहीं, एनएच 84 पर बालू पसर जाने से रोज कोई ना कोई बाइकचालक गिर कर चोटिल होता है़ इतना ही नहीं कई बार तो लोगों जान इस सड़क पर बालू से फिसल की चली गयी है़ वहीं, किसी भी व्यवसायी के पास नहीं स्टॉकिस्ट का लाइसेंस और न ही विभाग से व्यवसाय की कोई अनुमति. सेल टेक्स विभाग की नजरों से बच कर लाखों का कारोबार प्रतिदिन होता है. जानकारी के अनुसार कोइलवर से बालू और अन्य स्थानों से गिट्टी लाकर एनएच के किनारे कारोबारी गिरा देते हैं और फिर वहीं से बिक्री करते हैं. बालू को भरौली के पुल से छोटी गाडि़यों में यूपी भेज कर चौगुनी राशि भी कारोबारी कमाते हैं.
वीर कुंवर सिंह सेतु पर फिलहाल भारी वाहनों का परिचालन बंद है और उन्हें रोकने के लिए सेतु के दोनों छोरों पर लोहे के बैरियर लगे हैं. बावजूद इसके कारोबारी अवैध तरीके से छोटी गाडि़यों में अथवा डाला काट कर ट्रकों को बलिया भेज रहे हैं और बालू-गिट्टी की दुगनी-तिगुनी कीमत लेते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




