बिना हेलमेट बाइक नहीं चलाएं

बक्सर : सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के दूसरे दिन वाहनचालकों को हेलमेट के प्रति जागरूकता के दौरान जिलाधिकारी रमण कुमार ने एक दोपहिया वाहनचालक को रोक कर हेलमेट प्रदान किया. सड़क सप्ताह सुरक्षा के दूसरे दिन जिलाधिकारी रमण कुमार डीएवी स्कूल के पास अपनी बूढ़ी मां को घर ले जाते हुए बाइकचालक को रुकवाया. दोपहिया […]
बक्सर : सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के दूसरे दिन वाहनचालकों को हेलमेट के प्रति जागरूकता के दौरान जिलाधिकारी रमण कुमार ने एक दोपहिया वाहनचालक को रोक कर हेलमेट प्रदान किया. सड़क सप्ताह सुरक्षा के दूसरे दिन जिलाधिकारी रमण कुमार डीएवी स्कूल के पास अपनी बूढ़ी मां को घर ले जाते हुए बाइकचालक को रुकवाया.
दोपहिया वाहनचालक इटाढ़ी प्रखंड के बसमनपुर निवासी दीनानाथ शर्मा थे. डरे सहमे जिलाधिकारी के पास आये, तो उन्हें जिलाधिकारी ने एक नया हेलमेट देकर कहा, इसे जरूर पहनियेगा. उसके बाद वाहनचालक को गंतव्य स्थान की ओर जाने के लिए कह दिया. यह जिलाधिकारी का अनोखा कार्य देख कर सड़क पर आने जानेवाले लोग आश्चर्यचकित हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




