आरा मिल में लगी आग हजारों की संपत्ति राख

Published at :01 Jan 2016 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
आरा मिल में लगी आग हजारों की संपत्ति राख

राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के खीरी गांव स्थित बिशुन बढ़ई पिता नेउर बढ़ई के लकड़ी चीरनेवाले आरा मील में बुधवार की रात आग लग गयी, जिससे हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि देर रात जब सभी लोग सो रहे थे. इसी दौरान अचानक आग लग गयी. […]

विज्ञापन

राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के खीरी गांव स्थित बिशुन बढ़ई पिता नेउर बढ़ई के लकड़ी चीरनेवाले आरा मील में बुधवार की रात आग लग गयी, जिससे हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि देर रात जब सभी लोग सो रहे थे. इसी दौरान अचानक आग लग गयी.

जब तक लोग जुटते तब तक आरा मशीन पर रखा हुआ लकड़ी आग की चपेट में आ गया था और देखते-ही-देखते लकड़ी धू-धू कर जलने लगा़ इसके बाद ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर किसी तरह से पंप सेट चला कर आग पर काबू पाया. वहीं, मशीन पर ग्राहकों का बनाया हुआ चौकी और मशीन का सामान सहित कई अन्य सामान जल कर राख हो गया. घटना की सूचना मिलते ही राजपुर अंचल निरीक्षक ने पहुंच कर स्थिति का आकलन किया और मुआवजा के लिए जिला के वरीय अधिकारी को सूचित किया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन