क्रिसमस के लिए तैयार हुए चर्च, आज होंगे कई कार्यक्रम

डुमरांव़ : क्रिसमस को लेकर डुमरांव अनुमंडल में तैयारियां जोरों पर हैं. पुराना भोजपुर स्थित संत जोसफ हाइस्कूल व कैथोलिक मेरी वार्ड में चहल-पहल शुरू हो गयी है़ विद्यालय परिसर में बने चर्च को आकर्षण ढंग से सजाया गया है़ शुक्रवार को प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को लेकर ईसाई समुदाय सहित हर धर्मों के लोग […]
डुमरांव़ : क्रिसमस को लेकर डुमरांव अनुमंडल में तैयारियां जोरों पर हैं. पुराना भोजपुर स्थित संत जोसफ हाइस्कूल व कैथोलिक मेरी वार्ड में चहल-पहल शुरू हो गयी है़ विद्यालय परिसर में बने चर्च को आकर्षण ढंग से सजाया गया है़ शुक्रवार को प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को लेकर ईसाई समुदाय सहित हर धर्मों के लोग यहां पहुंच कर पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ क्रिसमस मनाते हैं. डाॅ टेरीसिटा ने बताया कि क्रिसमस एक अनोखा पर्व है,
जो ईश्वर के प्रेम, आनंद व उद्धार का संदेश देता है़ यह त्योहार केवल ईसाई धर्म तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि हर समुदाय के लोग इसमें शिरकत करते हैं. इस मौके पर सांता क्लॉज बच्चों को उपहार के रूप में चाकलेट देते हैं, जिससे बच्चों में खुशियां बढ़ जाती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




