सज गया छठिया पोखर

डुमरांव : तीन दिवसीय छठपूजा का अनुष्ठान रविवार से ही प्रारंभ हो गया है. अनुष्ठान प्रारंभ होने के साथ ही घर-घर में छठ मइया के पारंपरिक गीत बजने लगे हैं. छठ गीतों के साथ वातावरण छठमय हो गया है. मंगलवार को छठव्रती नगर के विभिन्न छठ घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ अर्पित करेंगे. सोमवार […]
डुमरांव : तीन दिवसीय छठपूजा का अनुष्ठान रविवार से ही प्रारंभ हो गया है. अनुष्ठान प्रारंभ होने के साथ ही घर-घर में छठ मइया के पारंपरिक गीत बजने लगे हैं. छठ गीतों के साथ वातावरण छठमय हो गया है.
मंगलवार को छठव्रती नगर के विभिन्न छठ घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ अर्पित करेंगे. सोमवार की सुबह से छठिया पोखरा, नया तालाब, राम सूरत राय का पोखरा, कांव नदी एवं जंगली नाथ मंदिर के तालाबों पर व्रतियों के परिजन मिट्टी से बने घाटों की सफाई की़ सोमवार को व्रतियों ने लौकी, चावल, चना दाल और शाम में खरना को लेकर गुड़ से मिश्रित खीर बना कर प्रसाद ग्रहण किया़ वहीं,
नगर की मंडियों में चहल-पहल बनी हुई है. फल से सजी दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है.मन्नत को लेकर कई महिलाओं ने रात्रि पहर घरों के आंगन में पांच ईखों को खड़ा कर कोसी भरायी की परंपरा का निर्वहन करेंगी. साथ ही आसपास की महिलाएं एकत्र होकर सामूहिक रूप से छठ गीत से वातावरण भक्तिमय हो गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




