ट्रेन छूटने पर रिफंड नहीं

बक्सर : भारत में यातायात के लिए रेल सुविधा का उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है और इससे सबसे ज्यादा मध्यम व गरीब लोग जुड़े हैं. ऐसा इसलिए कि रेल सुविधा सस्ती होती है. इसका खर्च हर कोई वहन कर लेता है. लेकिन, रेलवे के नये किराया वापसी नियम से यात्रियों को बड़ा झटका लग […]
बक्सर : भारत में यातायात के लिए रेल सुविधा का उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है और इससे सबसे ज्यादा मध्यम व गरीब लोग जुड़े हैं. ऐसा इसलिए कि रेल सुविधा सस्ती होती है. इसका खर्च हर कोई वहन कर लेता है. लेकिन, रेलवे के नये किराया वापसी नियम से यात्रियों को बड़ा झटका लग सकता है.
नये नियम से यात्रियों की जेब हल्की और टिकट वापस करना काफी महंगी साबित होगी. दरअसल भारतीय रेल ने 12 नवंबर, 2015 से टिकट वापसी प्रभार को दोगुना कर दिया है. यानी टिकट कैंसिल कराने पर अब पहले से दोगुना राशि काट ली जायेगी. इतना ही नहीं यदि गाड़ी खुलने के निर्धारित समय से चार घंटे पहले यदि आरक्षित टिकट कैंसिल कराते हैं, तो आपको रेलवे एक रुपया भी नहीं देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




