बिजली बिल में गड़बड़ी के खिलाफ हंगामा

Published at :03 Nov 2015 2:32 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली बिल में गड़बड़ी के खिलाफ हंगामा

डुमरांव : बिजली बिल में भारी गड़बड़ी को लेकर उपभोक्ता हलकान हैं. सोमवार को विभागीय कार्यालय पर विपत्र में सुधार को लेेकर पहुंचे उपभोक्ताओं का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब कार्यालय में अधिकारी को नहीं देखे.उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग के अधिकारी द्वारा बिजली बिल में सुधार को लेकर सोमवार को कार्यालय में […]

विज्ञापन

डुमरांव : बिजली बिल में भारी गड़बड़ी को लेकर उपभोक्ता हलकान हैं. सोमवार को विभागीय कार्यालय पर विपत्र में सुधार को लेेकर पहुंचे उपभोक्ताओं का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब कार्यालय में अधिकारी को नहीं देखे.उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग के अधिकारी द्वारा बिजली बिल में सुधार को लेकर सोमवार को कार्यालय में बुलाया गया था,

लेकिन दोपहर तक कार्यालय में अधिकारी के नहीं आने से बिजली बिल में सुधार नहीं हो सका. ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं को विभाग के प्रति आक्रोश था़ उपभोक्ता काशीनाथ पांडेय, गोपाल पांडेय, बैजनाथ पासवान, जगदीश कानू, कौशल्या देवी आदि ने बताया कि हर माह समय से विपत्र का भुगतान अदा करने के बाद भी विभाग द्वारा अनाप-शनाप बिल पर राशि अंकित कर भेज दिया जाता है, जिससे बिजली उपभोक्ता खासे परेशान होते हैं.

उपभोक्ताओं ने कहा कि अगर समय रहते बिजली बिल में सुधार नहीं किया गया, तो बिजली बिल का भुगतान रोकने पर विवश होना पडे़गा़ वहीं, दूसरी ओर विभागीय एसडीओ सौरभ कुमार की माने बिजली बिल सुधार के लिए किसी भी उपभोक्ता को कार्यालय आने की बात नहीं कही गयी थी़ बिजली बिल का सुधर विभाग द्वारा जल्द ही किया किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन