प्रशासनिक चौकसी के बीच प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

Published at :23 Oct 2015 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशासनिक चौकसी के बीच प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

डुमरांव़ : शहर में शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन प्रशासनिक चौकसी के बीच शांतिपूर्ण माहौल में हुआ़ प्रतिमा विसर्जन को लेकर भक्तों में काफी उत्साह रहा़ प्रतिमा विसर्जन दोपहर से शुरू होकर रात तक चलता रहा़ पूजा पंडालों में महिलाओं ने मां दुर्गा को खुइछा प्रदान कर शुभ विदाई दी और मां […]

विज्ञापन

डुमरांव़ : शहर में शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन प्रशासनिक चौकसी के बीच शांतिपूर्ण माहौल में हुआ़ प्रतिमा विसर्जन को लेकर भक्तों में काफी उत्साह रहा़ प्रतिमा विसर्जन दोपहर से शुरू होकर रात तक चलता रहा़ पूजा पंडालों में महिलाओं ने मां दुर्गा को खुइछा प्रदान कर शुभ विदाई दी और मां भगवती को अगले साल आने का निमंत्रण दिया़ पूजा पंडाल मां के जयघोष से गूंजते रहे. प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा नगर में भव्य तरीके से निकाला गया था़

इस दौरान उत्साहित युवा गाजे बाजे के धुन पर थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे़ युवाओं की टोली मां के जयघोष के साथ अबीर गुलाल उड़ोते हुए आगे की ओर चल रही थी़ सड़क किनारे खड़े भक्तों ने नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई दी़ वहीं प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा़ साथ ही प्रशासनिक अधिकारी हर चौक चौराहों पर चौकसी बरत रहे थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन